जयपुरफैशन एंड लाइफस्टाइलबिजनेस

देशभर की कला, फैशन और विरासत का संगम बनेगा Jashan Wedding & Lifestyle Exhibition

– संचित माथुर –

  • 19 और 20 सितंबर को केसरी बाग बैंक्वेट, वैशाली नगर में होगा भव्य आयोजन, देश के विभिन्न राज्यों से आएंगे कारीगर, डिजाइनर्स और एग्जीबिटर्स

जयपुर। देश की विविध कला, संस्कृति, हस्तशिल्प, फैशन और पारंपरिक विरासत को एक ही मंच पर लाने के उद्देश्य से Jashan Wedding & Lifestyle Exhibition का आयोजन आगामी 19 और 20 सितंबर 2026 को केसरी बाग बैंक्वेट, वैशाली नगर, जयपुर में किया जाएगा। यह एग्जीबिशन केवल जयपुर तक सीमित नहीं होगी, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों से आने वाले आर्टिसन्स, डिजाइनर्स और एग्जीबिटर्स इसमें अपनी कला, रचनात्मकता और विशेष उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे।

इस आयोजन की सबसे खास बात यह होगी कि देश के अलग-अलग कोनों की कला, संस्कृति और हुनर को जयपुर में एक ही छत के नीचे देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा। अलग-अलग राज्यों से आए एग्जीबिटर्स अपने पारंपरिक एवं समकालीन कलेक्शन के साथ लोगों से रूबरू होंगे। ऐसे में Jashan Wedding & Lifestyle Exhibition एक अनूठे शॉपिंग एक्सपीरियंस के रूप में सामने आएगी, जहां विजिटर्स को देश के विभिन्न हिस्सों के खास उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे।

देशभर के हुनर को मिलेगा एक मंच

एग्जीबिशन में राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले आर्टिसन्स और ब्रांड्स अपनी विशिष्ट कला और उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। पारंपरिक परिधानों, डिजाइनर वियर, साड़ियों, राजस्थानी पोजाक, ज्वेलरी और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स से लेकर आधुनिक फैशन एवं हैंडीक्राफ्ट तक, यहां विजिटर्स को अलग-अलग क्षेत्रों की विविधता देखने को मिलेगी।

इस अवसर पर राणा बैंगल्स, सदा बहार पोशाक, एरा बाय इंदु राठौड़, रंगत जयपुर, गोम्सा साड़ीज, लेबल टगाई बाय कनिष्का नरूका, स्पार्कल गोल्ड ज्वेलरी और गौरजा जयपुर बाय श्रेयांशी सहित कई प्रमुख ब्रांड्स और एग्जीबिटर्स अपने कलेक्शन को प्रदर्शित करेंगे।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया पोस्टर लॉन्च

Jashan Wedding & Lifestyle Exhibition के पोस्टर का लॉन्च केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविध संस्कृति, कला और परंपराओं में है। देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले कारीगरों और कलाकारों को एक मंच पर लाने वाले ऐसे आयोजन भारत की समृद्ध विरासत को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

श्री शेखावत ने कहा, “भारत के हर क्षेत्र की अपनी एक विशिष्ट कला और पहचान है। जब देश के अलग-अलग राज्यों के कारीगर और डिजाइनर्स एक मंच पर आकर अपनी कला को प्रदर्शित करते हैं, तो यह केवल एक प्रदर्शनी नहीं रहती, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विविधता का उत्सव बन जाती है। Jashan Wedding & Lifestyle Exhibition इसी सोच को आगे बढ़ाने वाला प्रयास है। मैं इस आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं देता हूं।”

हम चाहते हैं कि लोग एक ही छत के नीचे पूरे भारत को खरीदारी के रूप में अनुभव करें 

आयोजक अनुराधा राठौड़ ने कहा कि Jashan को लेकर उनकी सोच शुरुआत से ही इसे एक राष्ट्रीय स्तर का प्लेटफॉर्म बनाने की रही है। उन्होंने कहा, “Jashan” हमारे लिए सिर्फ एक एग्जीबिशन नहीं है। हमारा प्रयास है कि देश के अलग-अलग राज्यों के कारीगरों, डिजाइनर्स और ब्रांड्स को एक ऐसा मंच मिले जहां वे सीधे लोगों तक अपनी कला और हुनर पहुंचा सकें। हम चाहते हैं कि जयपुर आने वाला विजिटर एक ही छत के नीचे भारत के अलग-अलग हिस्सों की कला, फैशन और संस्कृति को देख सके और अपनी पसंद की चीजें खरीद सके।”

आयोजक कल्पना राणावत ने कहा, “भारत की खूबसूरती उसकी विविधता में है। हर राज्य की अपनी अलग कला, पहनावा, शिल्प और परंपरा है। Jashan के जरिए हमारा प्रयास है कि इस विविधता को एक खूबसूरत शॉपिंग एक्सपीरियंस में बदला जाए। यहां आने वाले लोगों को अलग-अलग शहरों और राज्यों से आए एग्जीबिटर्स के प्रोडक्ट्स एक ही छत के नीचे मिलेंगे। यह विजिटर्स के लिए खरीदारी के साथ-साथ भारत की कला और विरासत को करीब से जानने का भी अवसर होगा।”

वेडिंग और फेस्टिव सीजन के लिए खास आकर्षण

आगामी वेडिंग और फेस्टिव सीजन को देखते हुए यह एग्जीबिशन फैशन और लाइफस्टाइल प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। ब्राइडल एवं फेस्टिव वियर, पारंपरिक परिधान, साड़ियां, पोजाक, ज्वेलरी और अन्य लाइफस्टाइल उत्पादों की विविध रेंज यहां देखने को मिलेगी।

आयोजकों का मानना है कि Jashan Wedding & Lifestyle Exhibition देश के अलग-अलग हिस्सों के हुनर को बाजार और ग्राहकों से जोड़ने के साथ-साथ छोटे कारीगरों, डिजाइनर्स और उभरते ब्रांड्स को नई पहचान देने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *