कांग्रेस कट कमीशन में विश्वास रखती है और भाजपा जनसेवा के मिशन में: मदन राठौड
जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद मदन राठौड़ ने निकाय चुनाव में भाजपा को जनता का अभुतपूर्व समर्थन मिलने और प्रचण्ड जीत का दावा किया।

उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक एवं जनता के मध्य प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यो का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। कांग्रेस सरकार के समय निकायों के चुनाव में जिस तरह तुष्टिकरण करते हुए वार्डो का गठन हुआ और शहरी विकास के कार्यो को ठप कर दिया, उसे जनता भूली नहीें है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के निकायों में कट, कमीशन का खेल चलता रहा है। क्योकि कांग्रेस कट कमीशन में विश्वास रखती है और भाजपा जनता की सेवा के मिशन में विश्वास करती है। भाजपा की भजनलाल सरकार ने प्रदेश में विकास के नये आयाम स्थापित कियें है। जो काम कांग्रेस सरकार ने पांच साल में नही कियंे उनसे अधिक काम 31 महीने के कार्यकाल में कियें है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार के इस कार्यकाल में 18 हजार 67 किमी सड़के बनी है वहीं कांग्रेस के पूरे पांच साल में 13 हजार किमी. सड़के बनी थी और इस कालखण्ड में कांग्रेस ने 4 हजार 671 किमी सड़के ही बनाई थी।
प्रधानमंत्री आवास योजना में भाजपा सरकार ने 1 लाख 6 हजार आवास स्वीकृत किये वहीं कांग्रेस शासन के इस कालखण्ड में मात्र 4 हजार 760 आवास ही स्वीकृत किये, पूरे पांच साल में वे 77 हजार ही कर पाये। इसी तरह बिजली उत्पादन के क्षेत्र में भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करते हुए 10 हजार 184 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता बढायी, वही कांग्रेस अपने पूरे पांच साल में केवल 3 हजार 952 मेगावाट ही विद्युत उत्पादन क्षमता बढा पाई।
उन्होने कहा कि चाहे पेपर लीक मुक्त परीक्षा हो अथवा युवाओें को समयबद्ध कार्यक्रम जारी कर परीक्षा के अनुकूल अवसर देने हो या महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयास हो या किसानों को दिन में बिजली देने की बात हो भाजपा ने सदैव समाज के हर वर्ग को आगे बढाने के लिए संकल्पबद्ध प्रयास किये है यही कारण है कि समाज का हर वर्ग भाजपा के साथ है और जिसका परिणाम निकाय चुनाव के परिणामों में भाजपा की प्रचण्ड जीत के रूप में दिखाई देगा।

