Delhi Jewellery & Gem Fair 2026 Set to Shine at Bharat Mandapam
– Sanchit Mathur –
नई दिल्ली। देश की राजधानी एक बार फिर ज्वेलरी और जेम्स इंडस्ट्री के बड़े आयोजन की मेजबानी करने जा रही है। Delhi Jewellery & Gem Fair 2026 का आयोजन 26, 27 और 28 सितंबर 2026 को Bharat Mandapam (Pragati Maidan), New Delhi में किया जाएगा।
‘Apna DelhiWala Show’ की थीम के साथ आयोजित होने वाला यह तीन दिवसीय शो ज्वेलरी, जेम्स और संबंधित कारोबार से जुड़े लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। देशभर से ज्वेलर्स, ट्रेडर्स, मैन्युफैक्चरर्स, डिजाइनर्स और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स के इसमें शामिल होने की उम्मीद है।
आयोजन के जरिए ज्वेलरी इंडस्ट्री को नए बिजनेस कनेक्शन, ट्रेडिंग अवसरों और नए कलेक्शंस से जुड़ने का मंच मिलेगा। दिल्ली के Bharat Mandapam में होने वाला यह आयोजन राजधानी की ज्वेलरी मार्केट को भी नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

