मोहम्मद नग़मान लतीफ़ ने मुंबई में मनाया जन्मदिन, सितारों से सजी महफिल में पहुंचे टीवी और एंटरटेनमेंट जगत के कई नाम

– संचित माथुर –
मुंबई! एंटरटेनमेंट एग्जीक्यूटिव, प्रोड्यूसर और एंटरप्रेन्योर मोहम्मद नग़मान लतीफ़ ने 12 अगस्त को मुंबई के Roswyn में अपना जन्मदिन करीबी दोस्तों और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के खास लोगों के साथ सेलिब्रेट किया। इस इंटिमेट लेकिन स्टार-स्टडेड सेलिब्रेशन में टेलीविजन और एंटरटेनमेंट जगत के कई लोकप्रिय चेहरे शामिल हुए। शाम हंसी-मजाक, गर्मजोशी और दोस्तों के साथ खास पलों से भरी रही।
इस खास मौके पर आदित्य खुराना, दीपिका सिंह, सुरभि चंदना और उनके पति करण शर्मा, उमर रियाज, शरद मल्होत्रा, मोनालिसा, शुभांगी अत्रे, मन्नारा चोपड़ा, अद्रिजा रॉय, शिवम खजूरिया, पामे ला सरेन, मुश्ताक शेख, आकांक्षा चमोला, कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनार और उर्वशी ढोलकिया के बेटे क्षितिज ढोलकिया और सागर ढोलकिया समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
सेलिब्रेशन के दौरान मोहम्मद ने अपने करीबी दोस्तों, सहयोगियों और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ मिलकर केक काटा। मोहम्मद के लिए जन्मदिन हमेशा से ही अपने करीबी लोगों के साथ निजी तौर पर समय बिताने और उन लोगों के साथ खुशियां मनाने का मौका रहा है, जो उनके लिए वास्तव में मायने रखते हैं।
इस साल के जन्मदिन को लेकर मोहम्मद ने कहा, “इस साल का जन्मदिन मेरे लिए सबसे यादगार होगा, क्योंकि पार्टी के बाद मैं लंदन और अमेरिका की यात्रा पर जा रहा हूं और वहां भी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करूंगा। मेरे जन्मदिन पर रिश्ते और सेलिब्रेशन का तरीका हमेशा की तरह ही रहता है। मेरे करीबी लोग आज भी वही हैं। मुझे अपना जन्मदिन अपने करीबी लोगों के साथ निजी तौर पर मनाना पसंद है।”
अपने प्रोफेशनल सफर और इस साल की खासियत के बारे में बात करते हुए मोहम्मद ने कहा, “यह साल मेरे लिए बहुत खास है, क्योंकि मैं बालाजी टेलीफिल्म्स और बालाजी मोशन पिक्चर्स में टैलेंट हेड हूं। यह एक ऐसी जिम्मेदारी है, जिसे मैं बेहद महत्व देता हूं और मैं आगे भी अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता रहूंगा।”
मोहम्मद नग़मान लतीफ़ वर्तमान में बालाजी टेलीफिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स और बालाजी डिजिटल के हूनूर डिविजन में टैलेंट हेड के तौर पर काम कर रहे हैं। अपनी भूमिका के तहत वह टैलेंट एक्विजिशन, कास्टिंग और बड़े टेलीविजन व रियलिटी एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट्स के लिए सेलिब्रिटी इकोसिस्टम तैयार करने से जुड़े हुए हैं।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने काम के अलावा मोहम्मद इंटरव्यू पॉडकास्ट ‘Honestly, Why Not? with MNL’ भी होस्ट करते हैं। इस पॉडकास्ट के जरिए वह एंटरटेनमेंट और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़े अलग-अलग कलाकारों और शख्सियतों के साथ दिलचस्प बातचीत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *