माँ के नाम एक पौधा लगाएँ, धरती को फिर से स्वर्ग बनाएँ : अनिता भदेल

विधायक अनिता भदेल के नेतृत्व में तोपदड़ा विद्यालय बना पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक केंद्र, पौधारोपण के साथ संरक्षण का भी लिया गया संकल्प

अजमेर शहर

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर संचालित राष्ट्रव्यापी अभियान ’’एक पेड़ माँ के नाम’’ के अंतर्गत सोमवार को अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनिता भदेल के नेतृत्व में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तोपदड़ा में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 151 से अधिक पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित भविष्य एवं जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

विधायक भदेल ने बताया कि अभियान के अंतर्गत नीम, शीशम, बेलपत्र सहित विभिन्न औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर अजमेर, नगर परिषद के पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, भारतीय जनता पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, पूर्व विधायक हरिश झामनानी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई। विद्यालय परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर एक अनुकरणीय मॉडल के रूप में भी सामने आया।

माँ के सम्मान में रोपे गए 151 से अधिक पौधे, हर पौधे को मिली पहचान

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि प्रत्येक पौधे पर उसे लगाने वाले व्यक्ति के नाम की पट्टिका लगाई गई, जिससे पौधे और व्यक्ति के बीच भावनात्मक जुड़ाव स्थापित हो सके। इसके अतिरिक्त पौधारोपण से पूर्व सभी गड्ढों की क्रमबद्ध तरीके से तैयारी की गई। प्रत्येक गड्ढे की नम्बरिंग कर प्रतिभागियों को उनके निर्धारित स्थान पर खड़ा कर पौधारोपण करवाया गया, जिससे पूरे आयोजन में अनुशासन, सुव्यवस्था एवं प्रभावी प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।

’’पौधा लगाना ही नहीं, उसे वृक्ष बनाना भी हमारी जिम्मेदारी’’-भदेल

इस अवसर पर विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने कहा कि, ’’पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। हमें केवल पौधे लगाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं समझनी चाहिए, बल्कि उनके संरक्षण, संवर्धन और नियमित देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। जब तक पौधा एक विशाल वृक्ष का रूप नहीं ले लेता, तब तक उसकी जिम्मेदारी हम सभी की है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारम्भ किया गया ’’एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ वंदना की भावनाओं को भी सशक्त करता है। यह अभियान प्रकृति एवं मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक अनूठा प्रयास है।

जिला कलक्टर ने सराहा अभियान, कहा-साकार होगा हरियालो राजस्थान का सपना

जिला कलक्टर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि विधायक अनिता भदेल द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष पर्वतपुरा स्थित मातृवन उद्यान में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया गया था। इसके अतिरिक्त नाका मदार स्थित वन देवी वृक्ष कुंज में भी व्यापक पौधारोपण कर हरित क्षेत्र विकसित करने का सराहनीय प्रयास किया गया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे जनसहभागिता आधारित अभियान मुख्यमंत्री की ’’हरियालो राजस्थान’’ परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा पौधारोपण जैसे जनहित एवं पर्यावरण हितैषी कार्यों में सदैव पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।

पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत का मनाया जन्मदिवस

कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के पूर्व सभापति श्री सुरेन्द्र सिंह शेखावत का जन्मदिवस भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा 101 दीप प्रज्वलित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की गई।

पौधों की देखभाल करने वाले वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम का सबसे भावनात्मक एवं प्रेरणादायक क्षण उस समय देखने को मिला जब खेल मैदान में लगाए गए पौधों की नियमित सिंचाई एवं देखभाल करने वाले वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। विधायक भदेल ने पर्यावरण संरक्षण में उनके निस्वार्थ योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित वरिष्ठजनों में योगेश टांक, लक्ष्मीनारायण, शीतल इन्दौरा, चेन सिंह, अशोक सेठी, वीर सिंह गहलोत, किशन भाटी, अनूप खत्री, राजेन्द्र, सुरेन्द्र सिंह, किशन सिंह, सुन्दर परिहार, महेश, चेतन भाटी, सोहन सिंह तथा विमला देवी कांवरिया सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी शामिल रहे।

सम्मानित वरिष्ठजनों ने भी विश्वास व्यक्त किया कि वे लगाए गए पौधों का पूर्ण समर्पण के साथ संरक्षण एवं संवर्धन करेंगे तथा उन्हें वृक्ष बनने तक नियमित रूप से देखभाल प्रदान करेंगे।

हरित अजमेर के संकल्प के साथ कार्यक्रम सम्पन्न

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, भाजपा पदाधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने, अधिकाधिक वृक्ष लगाने तथा अजमेर को हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण, मातृ सम्मान, जनभागीदारी और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का सशक्त संदेश बनकर उभरा।

इस अवसर पर समाज सेवी गोपाल चोयल, राधे चोयल, भगवती इण्डस्ट्रीज के निदेशक राजेश शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविन्द नारायण शर्मा, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक चन्द्रशेखर, सहायक निदेशक विजेन्द्र सिंह शेखावत, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह जादोन, जिला महामंत्री राजेश घाटे, जिला मंत्री हेमंत सांखला, काजल जेठवानी, बीना टांक, अंकित गुर्जर, जिला प्रवक्ता दिलावर चौहान, दक्षिण मण्डल अध्यक्ष रजनीश चौहान, हितेश ढाबरिया, भवानी सिंह जेदिया, मण्डल महामंत्री संदीप माखीजानी, रोहित सोगरा, गोविन्दराज, विनोद साधवानी, रोमेश मिश्रा, सुरेन्द्र वर्णवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलराज कच्छावा, मोहन लालवानी, रणजीत सिंह नरुका, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री चिराग चौधरी, संभाग सोशल मीडिया सह प्रभारी हेमंत सुनारीवाल, सागर झामनानी, भोपालकांत बैरवा, निक्की जैन, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा गोस्वामी, तोपदडा विद्यालय के लोकेन्द्र कुमार, गौरव टांक, फोटोग्राफर भरत कुमार, विवेक शर्मा, रणवीर खुराना, कमल पंवार, जितेन्द्र सिंह शेखावत, एससी मोर्चा शहर जिला महामंत्री प्रमोद लावास, पूर्व शहर जिला उपाध्यक्ष सम्पत भाटी, आदर्श नगर इलेवन स्टार के वरिष्ठजन सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *