RCPL सीजन -4 का फाइनल मुकाबला 21 जून को , जयपुर में होगी रोमांचक भिड़ंत

जयपुर : Rajasthan Corporate Premier League (RCPL) सीजन–4 का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला कल, 21 जून को C3 क्रिकेट ग्राउंड, जयपुर में खेला जाएगा। यह मुकाबला सुबह 10 बजे शुरू होगा।

फाइनल मैच में Renegades और Jaipur Royal की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई है। लीग और नॉकआउट मुकाबलों में दमदार खेल के बाद यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

राजस्थान कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग ने कॉर्पोरेट क्रिकेट को एक पेशेवर मंच प्रदान किया है, जहाँ खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सीजन में दर्शकों की उपस्थिति और क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह लगातार देखने को मिला है।

आयोजकों द्वारा फाइनल मैच के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पूरी कर ली गई हैं, जिसमें खिलाड़ियों की सुरक्षा, मेडिकल सुविधा और दर्शकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। जयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुँचने की उम्मीद है।

फाइनल मुकाबले की विजेता टीम आरसीपीएल सीजन–4 की ट्रॉफी अपने नाम करेगी, जिसके साथ इस सीजन का शानदार समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *