बच्चों की प्रतिभाओं ने बिखेरे रंग, ग्रीष्मकालीन अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर का समापन

जयपुर। विजयवर्गीय (वैश्य) महिला मंडल, जयपुर (रजि.) एवं लीनेस ब्लू डायमंड क्लब, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय 23वें विशाल नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन अभिरूचि प्रशिक्षण शिविर-2026 का समापन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में कल रामेश्वर महादेव मंदिर के बेसमेंट, महारानी फार्म में सम्पन्न हुआ।

समारोह की मुख्य अतिथि परम आदरणीया ब्रह्माकुमारी श्वेता दीदी तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती अंजना जैन (लीनेस मल्टिपल एडमिनिस्ट्रेटर) रहीं। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया ।

इस अवसर पर बच्चों द्वारा शिविर में सिखाये गयी गणेश वंदना, किड्स डांस, गर्ल्स डांस, लेडीज डांस, रुतवी का सोलो डांस एवं सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिनकी उपस्थित जनों ने मुक्तकंठ से सराहना की।

मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी श्वेता दीदी ने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास, संस्कार निर्माण एवं आत्मविश्वास वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशिष्ट अतिथि अंजना जैन ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की।

कार्यक्रम संयोजक व मंडल की अध्यक्ष शकुन्तला विजयवर्गीय ने बताया कि शिविर में लगभग 130 प्रतिभागियों ने डांस एवं जुम्बा, मेहंदी, स्किन केयर एवं सेल्फ मेकअप, बैग-पर्स मेकिंग, नेल आर्ट तथा स्केचिंग सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में सभी प्रशिक्षकों संजीव चौधरी, रीना विजयवर्गीय, अल्का मारोठिया, श्यामा विजयवर्गीय, ज्योति सैनी व प्रज्ञा को स्मृति देकर सम्मानित किया गया एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। शिविर का प्रतिवेदन ब्लू डायमंड की कोषाध्यक्ष शशि गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन चंदन जैन द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

ब्लू डायमंड क्लब की सचिव निर्मला विजयवर्गीय ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। शिविर के सफल संचालन में निर्मला विजयवर्गीय, शशि गुप्ता, पुष्पा खंडेलवाल, वंदना मिश्रा, शालिनी कंवर इत्यादि का विशेष सहयोग रहा। शिविर समापन में रीतू विजयवर्गीय, सावि विजयवर्गीय, कृष्णकांता विजयवर्गीय, श्यामली विजयवर्गीय, अंजली बालोदिया, विनीता शर्मा , अनुराधा सहित काफ़ी महिला मंडल एवं लीनेस ब्लू डायमंड क्लब की अीसदस्याओं की उपस्थिति रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *