मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास कोटा प्रवास पर पहुंचे

जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास शनिवार को कोटा पहुंचे। कोटा सर्किट हाउस पहुंचने पर संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल आईजी राजेंद्र गोयल, जिला कलक्टर पीयूष समारिया, बूंदी कलक्टर अक्षय गोदारा, बारां कलक्टर रोहिताश सिंह, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम एवं डॉ सुजीत शंकर, संभागीय वन संरक्षक सोनल जोरिहार,कुलगुरु कोटा कृषि विश्वविद्यालय विमल डूकवाल, कोटा विकास प्राधिकरण आयुक्त ममता तिवारी, सचिव मुकेश चौधरी, एडीएम सिटी अनिल कुमार सिंघल सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने मुख्य सचिव का पहली बार कोटा आगमन पर स्वागत किया। मुख्य सचिव ने आत्मीयता के साथ अधिकारियों से मुलाकात की और आवश्यक विचार विमर्श किया।

मुख्य सचिव ने कोटा सर्किट हाउस में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से भी मुलाकात की। विधायक संदीप शर्मा, जिला अध्यक्ष राकेश जैन भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *