RCPL सीजन–3 का फाइनल कल, रॉयल रेंजर्स और G.O.A.T के बीच होगा खिताबी मुकाबला

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनोज राजोरिया देंगे खिलाड़ियों को ट्रॉफी

जयपुर। राजस्थान कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग (RCPL) सीजन–3 का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला 3 जनवरी को जयपुर के C3 क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। फाइनल को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ क्रिकेट प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

खिताबी मुकाबले में रॉयल रेंजर्स और G.O.A.T की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई है, जिससे मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

इस भव्य फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनोज राजोरिया मौजूद रहेंगे। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में आरती सिंह तंवर, पुलिस इंस्पेक्टर, राजस्थान पुलिस की उपस्थिति भी रहेगी।

लीग के सह-आयोजक कुलदीप सिंह ने बताया कि आरसीपीएल का उद्देश्य कॉर्पोरेट क्रिकेट को एक पेशेवर मंच प्रदान करना और खेल भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह लीग कॉर्पोरेट क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर प्रदान करती है।

आयोजकों की ओर से खिलाड़ियों की सुरक्षा, मेडिकल सुविधा और दर्शकों की सुविधा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विजेता टीम आरसीपीएल सीजन–3 की ट्रॉफी अपने नाम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *