श्रावण के प्रथम सोमवार पर हाथोज धाम पर मंत्री के.के. विश्नोई ने किया रुद्राभिषेक, प्रदेश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की माँगी कामना

– संचित माथुर –

जयपुर। श्रावण माह के प्रथम सोमवार को श्री दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर हाथोज धाम कालवाड़ रोड स्थित महाकालेश्वर मन्दिर में राजस्थान सरकार के उद्योग राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने हाथोज धाम पीठाधीश्वर स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज के सान्निध्य में बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक किया।

आज मंत्री के.के. विश्नोई ने हाथोज धाम पहुंचकर श्री दक्षिणमुखी बालाजी के दर्शन किए और स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात आचार्य गोविंद नारायण भातरा द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चार से अभिषेक सम्पन्न कराया। मंत्री केके विश्नोई ने प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *