राजस्थान आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन 31 को जयपुर में, जुटेंगे प्रदेशभर के कार्यकर्ता
– संचित माथुर –
जयपुर। आम आदमी पार्टी राजस्थान की कार्यकारिणी भंग होने के पश्चात् रविवार, 31 अगस्त को प्रातः 11.30 बजे से 3 बजे तक राजधानी जयपुर के नारायण सिंह सर्किल स्थित पिंकसिटी प्रेस क्लब के सभागार में प्रदेशभर के सभी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी धीरज टोकस ने कार्यकर्ता सम्मेलन की घोषणा करते हुए सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों को जुटने का आह्वान किया है।

धीरज टोकस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश जिस प्रकार से पर्ची सरकार चल रही उसने पूरे प्रदेश असमस्य का माहौल पैदा कर रखा है, स्मार्ट मीटर का मुद्दा, निजी स्कूलों की मनमानी फीस, आरटीई में चयनित विद्यार्थियों के दाखिले का मुद्दा, छात्र संघ चुनाव, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अत्याचार, सुरक्षा इत्यादि सभी मामलों में राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरफ से फेल होती नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी प्रदेश में अपार संभावनाएं देख रही है क्योंकि प्रदेश में अब तक मजबूत तीसरा विकल्प उभर कर नहीं आ पाया है। विगत काफी वर्षों से पार्टी प्रदेश में सक्रियता से कार्य तो कर रही हैं किंतु जनता के बीच अपनी छाप नहीं छोड़ पाई है इसलिए संगठन कार्यकारिणी को भंग कर नए सिरे से प्रदेश संगठन तैयार कर जमीनी स्तर पर जुड़े कार्यकर्ताओं को जोड़कर तीसरा मजबूत विकल्प तैयार किया जाएगा जिसकी पहली नींव 31 अगस्त को कार्यकर्ता सम्मेलन के रूप में रखी जाएगी। इस सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं, सक्रिय कार्यकर्ताओं और अब तक के सभी पूर्व पदाधिकारियों से संवाद स्थापित कर सम्मेलन में बुलाया गया है, इस कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं को नए सिरे से जिम्मेदारियां देकर मजबूत संगठन तैयार करने की नींव रखी जाएगी।
धीरज टोकस ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार को लेकर सुझाव लिए जाएंगे साथ ही संगठन को लेकर विचार विमर्श भी किया जा रहा है इस सम्मेलन में संभावित है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी सम्मिलित हो सकते है जो अगले एक – दो दिन में स्पष्ट हो जाएगा। साथ रविवार को पिंकसिटी प्रेस क्लब पर ही दोपहर 3 बजे से पत्रकार वार्ता का आयोजन भी राक्षस गया है जिसमें पत्रकारों बंधुओं को संबोधित कर आगे की रूप रेखा स्पष्ट की जाएगी। पार्टी का इस समय मूल उद्देश्य अगले दो – तीन माह में संगठन तैयार कर आगामी नगर निकाय, पंचायत और निगम चुनावों में शतप्रतिशत भागीदारी निभाने की ओर हैं जिसकी तैयारी भी 31 अगस्त से प्रारंभ कर दी जाएगी। साथ ही सदस्यता अभियान चला प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को आम आदमी पार्टी से जोड़ने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी।

