जयपुरराजनीति

डॉ. ऋतु बनावत ने सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री पद पर पुनः नियुक्ति पर दी बधाई

जयपुर। निर्दलीय विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने श्री सुनील बंसल को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री पद पर पुनः नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

डॉ. ऋतु बनावत ने कहा कि विद्यार्थी जीवन से ही सुनील बंसल उनके मार्गदर्शक रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और कुशल नेतृत्व हमेशा प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुनील बंसल के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से भाजपा को और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने उनके उज्ज्वल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *