जयपुरराजनीतिराज्य

डॉ. अरविंद शर्मा बने गंगापुर नगर पालिका चुनाव प्रभारी, भाजपा की चुनावी तैयारियों को मिलेगी गति

गंगापुर। नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर गंगापुर शहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी ने भाजपा नेता और बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अरविंद शर्मा को गंगापुर नगर पालिका चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पार्टी संगठन ने चुनावी तैयारियों को गति देना शुरू कर दिया है। चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनाने को लेकर विस्तार से रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आपसी समन्वय के साथ बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

बैठक में चुनाव प्रबंधन समिति, मंडल कार्यकारिणी एवं बोर्ड प्रभारियों की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डॉ. शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही चुनाव में सफलता का आधार है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ चुनावी अभियान में जुटने का आह्वान किया।

बैठक में विधायक लादूलाल पितलिया सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल विस्तारक, अनुसूचित जाति मोर्चा, मंडल अध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा की ओर से नगर पालिका चुनाव को लेकर संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां तय किए जाने से माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पार्टी की चुनावी गतिविधियां और तेज होंगी। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करने तथा आपसी समन्वय मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *