जयपुर नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक
जयपुर। आगामी जयपुर नगर निगम निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को गति देते हुए कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। जयपुर बीजेपी जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने बताया कि, बैठक में संगठन की रणनीति, चुनावी तैयारियों और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।

अमित गोयल ने आगे बताया कि, बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री हरीश द्विवेदी जी और राष्ट्रीय मंत्री श्री रोहन गुप्ता जी का चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण एवं सारगर्भित मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वरिष्ठ नेताओं ने आगामी निकाय चुनावों के लिए संगठन को और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय तथा जनसंपर्क को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
बैठक में संभाग प्रभारी श्री श्रवण बगड़ी जी, जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा जी, श्री प्रभुलाल सैनी जी, श्री अशोक परनामी जी, श्री मोतीलाल मीणा जी, श्री राजेन्द्र पराना जी, प्रदेश मंत्री श्रीमती एकता अग्रवाल जी तथा विधायक श्री कैलाश वर्मा जी, श्री गोपाल शर्मा जी और श्री बालमुकुन्दाचार्य जी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता एवं प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक को जयपुर नगर निगम चुनावों की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इसमें संगठन की आगामी गतिविधियों, चुनावी प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने और संगठन की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर बल दिया।

भाजपा की ओर से निकाय चुनावों को लेकर संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज किए जाने के बीच यह बैठक आगामी चुनावी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

