देशखेलस्वास्थ्य

झोटवाड़ा के वार्ड 31 में मॉर्निंग वॉक, ओपन जिम का शुभारंभ और चाय पर आत्मीय संवाद

जयपुर। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 में आज सुबह एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने स्थानीय नागरिकों के साथ मॉर्निंग वॉक की, ओपन जिम का शुभारंभ किया और चाय पर लोगों से आत्मीय संवाद किया।

सुबह की सैर के दौरान कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और स्थानीय आवश्यकताओं एवं सुझावों पर चर्चा की।

इस अवसर पर उन्होंने ओपन जिम का शुभारंभ करते हुए नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और सामुदायिक फिटनेस के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि घर के नजदीक उपलब्ध ऐसी सुविधाएं युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को अपनी दिनचर्या में फिटनेस अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

मॉर्निंग वॉक के बाद स्थानीय नागरिकों के साथ चाय पर चर्चा के दौरान क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं और दैनिक जीवन से जुड़े विषयों पर संवाद हुआ।

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच संवाद केवल कार्यालयों और औपचारिक बैठकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। सुबह की सैर हो या चाय पर चर्चा, लोगों के बीच रहकर उनकी बात सुनना और उनकी आवश्यकताओं को समझना भी जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

वार्ड 31 में यह पहल स्वस्थ झोटवाड़ा, सक्रिय नागरिक सहभागिता और जनता से सीधे जुड़ाव का संदेश लेकर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *