हाथोज धाम में हुई वराह लीला, धूमधाम से निकली हाथोज ग्राम में शोभायात्रा

जयपुर। पंचदिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत हाथोज धाम श्री दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर में वराह लीला का आयोजन किया गया। महंत पुरुषोत्तम दास महाराज ने वराह जी की आरती कर शोभायात्रा को रवाना किया।

हाथोज धाम पीठाधीश्वर ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत आज मंदिर में ड्राई फ्रूट्स की विशेष झांकी सजाई गई। संध्या काल में आरती के बाद बैंड की संगीतमय धुनों पर हाथोज ग्राम में वराह जी की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें काफ़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा में वराह जी का ग्रामवासियों द्वारा एवं मार्ग में मंदिरों पर आरती और पुष्पवर्षा की गई।

भगवान विष्णु के अवतार वराह ने पृथ्वी की रक्षा के लिए अवतार लिया था। यह अवतार उनके दशावतारों में से तीसरा अवतार माना जाता है।

वराह अवतार से धर्म की रक्षा और अधर्म का विनाश, पृथ्वी (प्रकृति) की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता और हर युग में जब पृथ्वी संकट में होती है तब भगवान कोई न कोई रूप लेकर रक्षा का संदेश देते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *