मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और संकल्प का स्वर्णिम अध्याय : मंजू शर्मा

संचित माथुर

जयपुर, 24 जून। जयपुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद मंजू शर्मा ने केंद्र में प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि यह अवधि भारत के विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए युग की प्रतीक रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति करते हुए विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है।

(कार्यक्रम में जन सुनवाई करते हुए जयपुर लोकसभा सांसद श्रीमती मंजू शर्मा)

मंजू शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है। आज देश में डिजिटल क्रांति, आधुनिक आधारभूत संरचना, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प धरातल पर दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, निवेश बढ़ा है और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित हुए हैं। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा को भी अभूतपूर्व मजबूती मिली है।

सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि विकसित भारत-2047 का संकल्प केवल एक लक्ष्य नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का सामूहिक सपना है, जिसे साकार करने की दिशा में केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में और अधिक सशक्त स्थान प्राप्त करेगा।

उन्होंने जयपुर सहित देशभर के नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि जनता के विश्वास, सहयोग और सहभागिता से ही यह विकास यात्रा संभव हुई है। मोदी सरकार के 12 वर्ष राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और सुशासन के प्रति समर्पण के प्रतीक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *