यश राज फिल्म्स ने हेमंत कुंदनानी को बनाया हेड ऑफ मार्केटिंग
मुंबई। यश राज फिल्म्स (YRF) ने हेमंत कुंदनानी को हेड ऑफ मार्केटिंग के पद पर पदोन्नत किया है। इससे पहले वह कंपनी में सीनियर जनरल मैनेजर – कम्युनिकेशंस की भूमिका निभा रहे थे। हेमंत अब सीधे यश राज फिल्म्स के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) अक्षय विधानी को रिपोर्ट करेंगे।
अपनी नई और विस्तारित भूमिका में हेमंत स्टूडियो के फिल्म और एंटरटेनमेंट वर्टिकल्स के लिए मार्केटिंग स्ट्रैटेजी का नेतृत्व करेंगे। वायआरएफ भारत के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट्स में अपने कारोबार का विस्तार और विकास जारी रखे हुए है।

हेमंत मार्केटिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अनुभवी प्रोफेशनल हैं और उन्हें डिजिटल स्ट्रैटेजी, कंटेंट मार्केटिंग और स्ट्रैटेजिक अलायंस के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
हेमंत पिछले करीब पांच वर्षों से वायआरएफ का हिस्सा हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने स्टूडियो और इसके विभिन्न व्यवसायों के कम्युनिकेशंस को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान उन्होंने तेजी से बदलते मीडिया, डिजिटल और एंटरटेनमेंट लैंडस्केप के बीच काम किया है।
यश राज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा, “ वायआरएफ के साथ अपने कार्यकाल के दौरान हेमंत ने उल्लेखनीय विकास किया है और लगातार एंटरटेनमेंट बिजनेस, ऑडियंस और बदलते मार्केटिंग लैंडस्केप की मजबूत समझ का प्रदर्शन किया है। मार्केटिंग, डिजिटल, एनालिटिक्स, पार्टनरशिप्स और कम्युनिकेशंस में उनका अनुभव उन्हें आज के दौर में एंटरटेनमेंट ब्रांड्स के निर्माण को समझने का एक व्यापक और मूल्यवान नजरिया देता है। जैसे-जैसे हम अपने कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं और विकसित कर रहे हैं, मुझे विश्वास है कि हेमंत हमारी मार्केटिंग पहलों में एक रणनीतिक, एकीकृत और ऑडियंस-फर्स्ट दृष्टिकोण लेकर आएंगे।”
अपने करियर के दौरान हेमंत ने द वॉल्ट डिज्नी कंपनी में फॉक्स स्टार स्टूडियोज, डिज्नी इंटरएक्टिव और यूटीवी सहित विभिन्न व्यवसायों में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाई हैं।

