ज्योतिषाचार्य अंकित राठौड़ क़ी गणना से आपका अगस्त 2020 का मासिक राशिफल कुछ इस प्रकार है

यह इस साल का आठवां महीना यानी अगस्त शुरू होने के साथ ही व्यवसाय, व्यापार और नौकरी पेशा, हर वर्ग में लाभ और उन्नति को लेकर गुणा-भाग होनी शुरू हो जाती है। आखिर यह महीना व्यवसायिक वर्ष का लेखा-जोखा करने और नए व्यवसायिक वर्ष की शुरुआत का महीना होता है। इस महीने में कई ग्रहों की स्थिति में भी बदलाव हो सकते है। अंकों और ग्रहों के संयोग का आपके जीवन पर क्या असर पड़ सकता है आइये जानते है कैसे..? ज्योतिषाचार्य अंकित राठौड़ क़ी गणना से आपका यह अगस्त 2020 का मासिक राशिफल कुछ इस प्रकार है…

मेष : मेष राशी वालो को महीने की शुरुआत में ही बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत है। अपनी बौद्धिक योग्यता से आप विदेश स्थानों से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस महीने आपको आर्थिक लाभ होगा साथ ही यह महीना आत्मविश्वास, उत्साह व उर्जा को बनाये रखने में अधिक उत्तम रहेगा। आप किसी काम के सिलसिले में घर के बड़ों से निर्णय लें साथ ही आर्थिक लेन देन बचें। परिवार की समस्याओं को सुलझाने में आप थोड़ा परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति अपनी खुद की जागरूकता को बनाये रखें।

वृषभ : अगस्त महीने के शुरुआत के समय में आप नौकरी बदलने का सोच सकते है। आर्थिक आय में बढ़ोत्तरी के लिए आप अपने काम देश विदेशों तक फैलाने का प्रयास कर सकते हैं। पती पत्नी के जीवन से जुड़े बडे़ निर्णय लेना आपके लिए उचित रहेगा। इस अवधि में स्वास्थ्य पहले से बहुत अच्छा रहेगा। मनोरंजन करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। महीने के बीच में आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है।
आप जरूर पढ़े: वृषभ राशि करियर विकल्प

मिथुन : मिथुन राशि वालो के कई क्षेत्रों से सहयोग प्राप्त हो सकता है। लाभ कमाने का प्रयास कर सकते है। इस महीने के बीच में आपके आत्मविश्वास में बनी कमी को दूर करने से रुके हुए कार्यो को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। व्यवसायिक छोटी यात्राएं स्थगित हो सकती है। उच्चाधिकारी अपने सहयोग में कमी कर सकते है।

कर्क : कर्क राशि के लिए आर्थिक स्थिति। इस अवधि में अगर आप मेहनत, संघर्ष व निरन्तर प्रयास करने की प्रवृति नहीं छोड़ेगे तो आप आर्थिक स्थिति को इससे बेहतर बना सकते हैं । बड़ी योजनाओं पर निर्णय लेने के लिये समय अनुकुल नहीं है। इस समय में लिये गये निर्णयों में विलम्ब व दुविधा की स्थिति हो सकती है। महीने के अंत में आपके लाभों का सीधा संबन्ध आपके पराक्रम से रहेगा। इस अवधि में किये गये यात्राओं के लाभ आपको प्राप्त होंगे।

सिंह : सिंह राशि वाले इस महीने आप को साझेदारी क्षेत्रों से कुछ बाधाएं आने के बाद अनुकुल सफलता प्राप्त होगी। निर्णयों में जल्दबाजी होने के कारण धन हानि के साथ साथ आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है। अगस्त महीने के बीच में आपको अपनी मेहनत का फल कुछ देर से प्राप्त होना आरम्भ होगा। अधिकारियों के द्वारा आपके कार्य की सराहना होने के योग बन रहे हैं। इस समय में निर्णयों में अधिक समझ बूझ से काम लेना उचित रहेगा। आपका ज्ञान व अनुभव भी इस अवधि की उन्नति में सहयोगी सिद्ध हो सकता है।

कन्या : कन्या राशि वालो के आने वाली बाधाएं आपके मनोबल में कमी कर सकती है। किन्तु आप में जोश, उत्साह का भाव अधिक होने के कारण आप टीम नेतृत्व कार्यो में कुशल रहेंगे। परन्तु इस अवधि में आपका शत्रुओं से सावधान रहना उचित रहेगा। विषम परिस्थितियां में भी आप सफलता का मार्ग खोज लेंगे। महीने के अंत में आप नौकरी में बदलाव का निर्णय ले सकते हैं। इस समय में आपके लाभों में अनियमितता की स्थिति आ सकती है। सहयोगियों के भरोसे काम छोड़ना सही नहीं रहेगा।

तुला : तुला राशि वालो के अपने आत्मविश्वास को बनाये रखने से आप अपने कार्यो को अधिक कुशलता से कर पाएंगे। किन्तु अधिक पराक्रम से काम लेना आपको धन हानि करा सकता है। व्यावसायिक यात्राओं से लाभ बाधित होकर प्राप्त हो। इसमें आपको कोमलता से बात करना उचित रहेगा। इस समय में अधिनस्थ आपको धोखा दे सकते है। ऎसे में चोरी कि घटनाओं से सावधान रहना उचित रहेगा। समय अनुकुल आने पर लाभ स्वत: मिलने आरम्भ हो जाएंगे।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वालो के लिए अगस्त में कैरियर के क्षेत्र में शुभ कार्य बनने पर हर्ष की प्राप्ति होगी। नौकरी में परिवर्तन करने से बचें। संघर्ष, मेहनत करते रहने से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे है। व्यावसायिक मुकद्दमों से दूर रहें। अगस्त के अन्त में आय में कमी हो सकती है। आपको परिवार में सज्जनों के संम्पर्क में आने के अवसर प्राप्त होंगे। कोई अप्रिय सूचना आपको मानसिक अस्थिरता दे सकती  है। अपनी बुद्धिमता से परिवार की सुख-शान्ति को बनाये रखें। महीने के अन्त में संतान प्राप्ति सम्बंधित मनोकामना पूरी हो सकती है.

धनु : धनु राशि वाले इस मास बौद्धिक योग्यता का सहयोग प्राप्त होने से आपके रूके हुए कार्य बनने की संभावनाएं बन रही है। फिर भी संचित धन ऋण पर देने के लिये समय अभी अनुकुल नहीं है। नौकरी में बदलाव के विचार इस समय में मन में आते रहेंगे। व्यावसायिक कार्यो में अपनी एकाग्रता बढाएं। स्वभाव में साहस के फलस्वरुप आप अपने प्रतियोगियों पर अपना प्रभाव बनाये रखने में सफल रहेंगे। महीने का मध्य भाग आपके लाभों के अनुकुल रहेगा। विदेश स्थानों से आय वृद्धि हो सकती है।

मकर : मकर राशि वाले व्यावसायिक क्षेत्र से जुडे़ भूमि- भवन के विषय भी लाभ देकर जा सकते है। दैनिक कार्यो में अधिक उलझने से बचें। योजनाओं के कार्य बाधित न हो इसके लिये स्वयं में संघर्ष को बढाना लाभकारी रहेगा। इस समय में अधिकारी आपके साथ होंगे किन्तु सहयोगी आपकी परेशानियों का कारण बनेंगे। अनुभव व योग्यता के प्रयोग से पूर्ण आय प्राप्ति के योग बने हुए है। मासअन्त में कुछ समय के लिये निराशावादी हो सकते है। जिससे आय प्रभावित हो सकती है

कुंभ : शुरू के समय में अनचाहे क्षेत्रों से लाभ प्राप्त हो सकते है। कार्यो को पूरी लगन के साथ पूरा करने का प्रयास करें। पदोन्नति में बाधाएं आयेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग लेकर चलने से कार्यो में भाग्य का सहयोग मिलना आरम्भ हो जाएगा। मास मध्य में बेवजह जोश दिखाने से बचें। वाणी की कटुता बनते कामों को बिगाड़ सकती है। शब्दों का सावधानी के साथ प्रयोग करे। साल के अन्त में कार्यो को अनमने ढंग से करने का प्रयास कर सकते है। इस समय में उच्चाधिकारियों की भूमिका संशय युक्त हो सकती है।

मीन : मीन राशि वालो के ये महीना प्रयास करते रहने से कार्य पूर्ण होंगे। परन्तु संघर्ष अधिक करना पड सकता है। रुके हुए कार्यो को कुशलता से पूरा कर पाएंगे। उच्चाधिकारियों के द्वारा आपके कार्य की सराहना होगी। मासअन्त में आप पदोन्नति की बात कर सकते है। इस समय में आप पर झूठे आरोप लग सकते है। सफलता की प्राप्ति से आपका आत्मविश्वास वापस आयेगा। कारोबार में आपको आशा से अधिक प्रगति प्राप्त होगी।

One thought on “ज्योतिषाचार्य अंकित राठौड़ क़ी गणना से आपका अगस्त 2020 का मासिक राशिफल कुछ इस प्रकार है

  • January 25, 2022 at 4:40 am
    Permalink

    “I was more than happy to uncover this site. I wanted to thank you for your time for this particularly fantastic read!! I definitely liked every bit of it and i also have you book-marked to see new information on your blog.}” visit link

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *