स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने गृह राज्य मंत्री से मिलकर ली स्वास्थ्य की जानकारी
जयपुर। राजस्थान के माननीय गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने सवाई मानसिंह हॉस्पिटल जाकर उनकी कुशल क्षेम जानी। स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म को रक्षा सूत्र बांधकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की बालाजी महाराज से कामना की।