कार्यकर्ताओं की मेहनत कांग्रेस पार्टी की ताकत है : जूली
जयपुर/अलवर। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की एक पहचान है। उन्होंने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों के जनता नाम तक नहीं जानती है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बूथ कमेटी को मजबूत बनाने का आवाहन किया।
सिंह मंगलवार को ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र में चुनाव नहीं लड़ती बल्कि लोगों को खरीदने का काम करती है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में कैसे चुनावी गणित बदल दिया गया इसे हमें गहराई से समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर सत्ता हासिल करती है।
जितेंद्र सिंह बोले भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश के लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने का कोरा ढिंढोरा पीट रही है। उन्होंने कहा कि ईआरसीपी और जेजेएम दोनों ही योजना धरातल पर पूरी तरह से नहीं उतर पाई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पेयजल को लेकर पूरे प्रदेश में अभी त्राहि त्राहि होने वाली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पानी की समस्या को लेकर मंडल स्तर पर कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदर्शन करें।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भर्तृहरि बाबा के जय घोष के साथ अपनी बात की शुरुआत करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि एआईसीसी और पीसीसी के पदाधिकारी हमारे बीच उपस्थित हैं यह ऐतिहासिक बैठक के रूप में जाना जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की फौज अब भारतीय जनता पार्टी को आईना दिखाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत कांग्रेस पार्टी की ताकत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का काम सिर्फ भड़काना है जाति और धर्म के नाम पर वह जनता को गुमराह करते हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी एक पार्टी नहीं बल्कि एक विचारधारा है। उन्होंने कहा कि यह बैठक संगठन को मजबूत करने की एक शुरुआत है कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता अब भारतीय जनता पार्टी का बोरिया बिस्तर गोल करने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रही अलवर की जनता के लिए विपक्ष पूरी रणनीति के साथ अब एक बड़ा प्रदर्शन जनहित के मुद्दों पर करेगा।
राजस्थान प्रदेश के सह प्रभारी चिरंजी राव बोले कार्यकर्ताओं का समर्पण ही कांग्रेस पार्टी की ताकत है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से राजनीति की बारीकियां सीखी है।
राव बोले हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर की सोच और कांग्रेस की नीतियों को आमजन के बीच पहुंचाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान को कमजोर करने की साजिश रच रही है चुनी हुई सरकारों को गिराकर लोकतंत्र का मजाक बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रदेश की आवाज नेता प्रतिपक्ष के रूप में टीकाराम जूली जोरदार तरीके से विधानसभा में सत्ता पक्ष को ललकार रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अग्रिम संगठनों को साथ लेकर कांग्रेस एक मजबूत पार्टी के रूप में उभर कर सामने आएगी।बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।
इस अवसर पर एआईसीसी कोऑर्डिनेटर भरत सिंह, पूर्व मंत्री शकुंतला रावत,संभाग प्रभारी रमेश खंडेलवाल, प्रभारी फूल सिंह ओला,प्रद्युमन सिंह, प्रभारी ग्रामीण शारदा,शहर कविता शर्मा, जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष कमलेश सैनी,विधायक दीपचंद खेरिया, कांति मीणा, मांगीलाल मीणा,ललित यादव, पूर्व विधायक कृष्ण मुरारी गंगावत, बलजीत यादव,अजीत यादव, संजय यादव, आर्यन जुबेर खान, इमरान खान ,अजय अग्रवाल,श्वेता सैनी, रोहताश चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष मालाखेड़ा हिम्मत सिंह चौधरी, बहादुरपुर संजय गर्ग, उपचेयरमैन शिवचरण बलाई, प्रधान विनोद कुमारी सागवान, बीपी सुमन,नसरू खान, पूर्व प्रधान सुमन यादव,ब्लॉक अध्यक्ष मालाखेड़ा नरेंद्र सावित्री मीणा, जफरु खान, पूर्व प्रधान शिवलाल गुर्जर ,राजेंद्र पाल, राजेंद्र व्यास, प्रधान महेश सैनी, अशोक सैनी, रामफल गुर्जर, सुरज्ञानी मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।