राजनीतिराज्य

बारां-झालावाड़ के विकास को मिली ₹1,258 करोड़ की बड़ी सौगात

– संचित माथुर –

  • बारां आगमन पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का हार्दिक आभार
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकास की नई इबारत लिख रहा राजस्थान

बारां। राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री भजनलाल जी शर्मा एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह जी चौहान का बारां आगमन क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का अवसर रहा। इस अवसर पर बारां-झालावाड़ जिले को ₹1,258 करोड़ की लागत के 98 विकास कार्यों की बड़ी सौगात प्राप्त हुई।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान की। इन परियोजनाओं से बारां-झालावाड़ में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ आमजन के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य होंगे।

इस अवसर पर छबड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रताप सिंह सिंघवी ने क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से आभार व्यक्त किया।

श्री सिंघवी ने कहा कि बारां-झालावाड़ को मिली यह ऐतिहासिक सौगात क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जिस गति से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है, उससे राजस्थान विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि छबड़ा-छीपाबड़ौद विधानसभा क्षेत्र के विकास और क्षेत्रवासियों की सुविधाओं को बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। सरकार के सहयोग से क्षेत्र में सड़क, आधारभूत ढांचे, जनसुविधाओं और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है।

विधायक श्री प्रताप सिंह सिंघवी ने कहा कि राजस्थान सरकार की डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश में विकास कार्यों को नई दिशा मिली है। बारां-झालावाड़ के लिए स्वीकृत एवं पूर्ण किए जा रहे विकास कार्य आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि बारां की धरती पर मुख्यमंत्री जी का आगमन और क्षेत्र को मिली विकास कार्यों की यह बड़ी सौगात हम सभी के लिए गर्व का विषय है। इसके लिए बारां-झालावाड़ की जनता की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *