नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के निजी सहायक राजेश शर्मा ने पत्नी संग इस्कॉन मंदिर में किया महा अभिषेक

– संचित माथुर –

जयपुर, मानसरोवर | 17 अगस्त 2025

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के निजी सहायक श्री राजेश शर्मा ने शनिवार को अपनी धर्मपत्नी के साथ जयपुर के मुहाना मंडी रोड स्थित इस्कॉन मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत महा अभिषेक में भाग लिया। यह आयोजन भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा और भक्ति को समर्पित था।

महा अभिषेक के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का विधिपूर्वक दुग्ध, दही, शहद, घी एवं पंचामृत से अभिषेक किया गया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और वैदिक मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पावन अवसर पर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्यों ने श्री राजेश शर्मा और उनकी धर्मपत्नी का स्वागत किया तथा इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। राजेश शर्मा ने भी इस्कॉन मंदिर द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *