पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जवाबी हमला

कांग्रेस के शासन में सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई को कहा था पिंजरे का तोता

कांग्रेस की संवैधानिक संस्थानों पर सवाल खड़ा करने की आदत

जयपुर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि लगता है पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भूल गए हैं कि दिल्ली में जब कांग्रेस का शासन था तब सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई को पिंजरे का तोता कहा था। राजस्थान में सीबीआई के बेजा इस्तेमाल का शिकार तो वे खुद भी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने देश में 56 साल तक एजेंसियों का बेजा इस्तेमाल किया, आज वे संवैधानिक संस्थानों पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एजेंसियां अपने कर्तव्यों के अनुसार काम करती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सामने जब उसके पुराने कुकर्म खड़े होकर बोलने लगते हैं। उस समय कांग्रेसी लोकतंत्र में मतपेटी से मिले जनादेश पर भी निशाना साधते हैं। राजेन्द्र राठौड़ ने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि देश व राजस्थान की जनता जब तक लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के साथ है, यह शासन चलता रहेगा। राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब सिर्फ इंतजार ही करते रहें।

One thought on “पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जवाबी हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *