राजस्थान बोर्ड कर्मचारी संघ की शाखा मुख्यालय जयपुर में अनूप मिश्रा मुख्यालय शाखा अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
– संचित माथुर –
जयपुर। राजस्थान बोर्ड कर्मचारी संकेत द्वितीय चरण के चुनाव में शाखा मुख्यालय के शाखा अध्यक्ष पद पर अनूप मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए संघ के संयुक्त महासचिव गोविंद नथनी ने बताया कि दिनांक 18 25 को मुख्यालय शाखा अध्यक्ष हेतु मंडल मुख्यालय में चुनाव पर्यवेक्षक सुभाष चंद्र यादव दारा सिंह श्रीमती सरोज जैन द्वारा द्वारा कराए गए। चुनाव में एकमात्र आवेदन प्राप्त होने पर अनूप मिश्रा को शाखा अध्यक्ष मुख्यालय पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

निर्वाचित अध्यक्ष मिश्रा को शाखा अध्यक्ष मुख्यालय पद पर निर्विरोध निर्विरोध निर्वाचित किया गया। निर्वाचित अध्यक्ष मिश्रा को संघ के प्रांतीय अध्यक्ष दशरथ कुमार द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। महामंत्री प्रदीप शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष भगवती प्रसाद द्वारा नवनिर्वाचित मुख्यालय अध्यक्ष अनूप मिश्रा को शुभकामनाएं दी गई। मिश्रा द्वारा अपने संबोधन में कहा गया की मंडल हित एवं कर्मचारी हित में अपना योगदान देते रहेंगे एवं समय-समय पर मंडल हित एवं कर्मचारी हित के लिए आवाज उठाते रहेंगे। इस अवसर पर जयपुर स्थित वृत कार्यालय शाखा अध्यक्ष सहित कोषाध्यक्ष मोहन सिंह संयुक्त महासचिव रमेश चंद्र संगठन मंत्री रामदयाल गुर्जर कार्यालय मंत्री मोहम्मद यूसुफ खान प्रसार मंत्री मनोज ठाकुर सहित कई पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

