समर्पण, संगठन और सफलता के प्रतीक है ओम प्रकाश माथुर जी : अनमोल माथुर
मुंबई। चर्चगेट, मुंबई में आज सिक्किम के मा. राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर जी के लिए राजस्थान ग्लोबल फोरम द्वारा आयोजित स्वागत एवं सत्कार समारोह में शामिल हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित गणमान्य सदस्यों को सिक्किम के राज्यपाल श्री माथुर ने संबोधित किया।
राष्ट्रभक्ति, समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्य में अपना जीवन पूर्णतया समर्पित करने वाले सिक्किम के मा. राज्यपाल प्रकाश माथुर ने कहा कि सत्कार करने के लिए राजस्थान ग्लोबल फोरम का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
बीजेपी के युवा नेता अनमोल माथुर ने कहा, ओम प्रकाश माथुर जी राजनीति में ‘इलेक्शन स्पेशलिस्ट’ हैं। जिस राज्य में समस्या होती है, मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इनको वहाँ भेज देते हैं। छत्तीसगढ़ का चुनाव इसका उदाहरण है। वर्ष 2014 में महाराष्ट्र के प्रभारी के रूप में आकर इन्होंने राज्य में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। जैसे पारस जिसको छूता है वो सोना बन जाता है, वैसे ही भाईसाहब का जिसको मार्गदर्शन मिल जाए उसका जीवन सफल हो जाता है।
राजस्थान ग्लोबल फोरम अलग-अलग प्रकार के सामाजिक कार्यों के माध्यम से शानदार कार्य कर रहा है। महाराष्ट्र के विकास में एक बहुत बड़ा योगदान हमारे राजस्थानी भाइयों और बहनों का है। अपनी जन्मभूमि को छोड़कर कर्मभूमि में भी समर्पित होकर कार्य करने के लिए मैं आप सभी को प्रणाम करता हूँ।
इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, पूरे महाराष्ट्र की ओर से राज्यपाल ओम माथुर का अभिनंदन करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि इसी प्रकार से बार-बार उनका स्वागत एवं सत्कार करने का अवसर हम सभी को मिलता रहे।
इस कार्यक्रम में मंत्री ॲड. आशिष शेलार, विधायक संजय उपाध्याय, विधायक अभिमन्यू पवार, अभिनेता एवं कवि शैलेश लोढा, लोकमत मीडिया समूह के अध्यक्ष विजय दर्डा, मोतीलाल ओसवाल कंपनी के सह-संस्थापक मोतीलाल ओसवाल समेत अन्य मान्यवर उपस्थित थे।