नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा विधि प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
– संचित माथुर –
चुनावी प्रक्रिया, संगठनात्मक तैयारियों एवं आवश्यक कानूनी विषयों पर हुआ विस्तृत मंथन
संगठन की मजबूती और विजय के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में जुटेंगे कार्यकर्ता
जयपुर। आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर आज भाजपा जयपुर शहर जिला कार्यालय में विधि प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक विषयों तथा चुनाव प्रक्रिया से जुड़े आवश्यक कानूनी पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में चुनाव के दौरान विधि प्रकोष्ठ की भूमिका, संगठन एवं प्रत्याशियों को आवश्यक कानूनी सहयोग प्रदान करने, चुनावी नियमों का समुचित पालन सुनिश्चित करने तथा संभावित कानूनी विषयों के त्वरित समाधान को लेकर कार्ययोजना पर मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को सुचारु एवं विधिसम्मत रूप से संचालित करने में विधि प्रकोष्ठ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी।
इस अवसर पर जयपुर शहर प्रभारी श्री प्रभुलाल सैनी जी ने आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रत्येक जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता और समन्वय के साथ निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रभावी चुनाव प्रबंधन के बल पर भाजपा विजय का लक्ष्य प्राप्त करेगी।

बैठक में श्री मोतीलाल मीणा जी, श्री सौरभ सारस्वत जी, जिला उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह पूरुवंशी जी, जिला प्रवक्ता श्री खेमचंद शर्मा जी एवं श्री नवीन जैन जी सहित विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय के संकल्प के साथ पूरी ऊर्जा, निष्ठा एवं समर्पण से चुनावी तैयारियों में जुटने का संकल्प लिया।

