हिन्दू नववर्ष नवसंवतसर पर हाथोज धाम गौशाला में गौ माता को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर की सेवा
जयपुर। सांगानेर प्रताप नगर स्थित श्रीमति शांति देवी जनकल्याण ट्रस्ट के द्वारा नवसंवत्सर पर हाथोज धाम स्थित गोशाला में गौ माता की सेवा की गई। श्रीमती शांति देवी जन कल्याण ट्रस्ट के ट्रस्टी लोकेश पाराशर ने बताया कि हवा महल विधायक एवं हाथोज धाम के पीठाधीश्वर बालमुकुंदाचार्य महाराज के मार्गदर्शन में गौ माता को वैदिक मंत्रोचार द्वारा पूजा अर्चना कर हरा चारा एवं गुड खिलाकर सेवा की गई। ट्रस्ट के ट्रस्टी मुकेश पाराशर ने बताया कि सेवा करना ही सबसे बडा धर्म है। ट्रस्ट कई सालों से गरीब एवं असहाय लोगों की सेवा करने के लिए कार्य कर रहा है। ट्रस्ट की और से असहाय एवं गरीब लोगों के लिए कपड़े, चप्पल, भोजन, दूध आदि व्यवस्थाएं करता है। इसके अलावा श्मसान में अनाथ मृतकों के शवों के लिए अंतिम संस्कार की व्यवस्था भी करता है।
मां की प्रेरणा से ही मिला सेवा का भाव
ट्रस्टी मुकेश पाराशर ने बताया कि उनकी मां श्रीमति शांति देवी हमेशा सामाजिक सरोकार व समाज सेवा में विश्वास कर खुशमिजाज रहती थी। वे हमेशा गरीबों की मदद करने के लिए अग्रणी रहती थी। उनका मानना था कि गरीब की सेवा करने से ही पुण्य मिलता है। वह किसी का भी दिल दुखाना नहीं चाहती थी। उनकी इस सोच को आगे बढ़ाने के लिए ही समाज सेवा करने का निर्णय लिया।
जरूरतमंद लोगों की कर रहे हैं सहायता
श्रीमति शांति देवी जनकल्याण ट्रस्ट की स्थापना वर्ष 2018 में गरीब व असहाय लोगों की मदद के मकसद से की गई थी। तभी से ही यह ट्रस्ट प्रताप नगर क्षेत्र में गरीब व असहाय लोगों की सेवा में जुटा हुआ है। ट्रस्ट की ओर से समय समय पर ब्लड कैंप भी लगाए जाते हैं। इसके अलावा पक्षियों के लिए भी दाना-पानी की उचित व्यवस्था की जाती हैं। ट्रस्ट द्वारा हर अमावस्या पर एसएमएस हॉस्पिटल के बाहर दूध व खाना उपलब्ध करवाता है। पाराशर ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से अनाथ व वृद्धाश्रम बनाने की भी योजना है। जिससे अनाथ व गरीब बेसहारा वृद्धजनों को आश्रम में रख सकें। ट्रस्टी मुकेश पाराशर ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट के सात वर्ष पूरे होने उपलक्ष्य में गरीब व असहाय लोगों को गर्म कपड़े व चप्पल-जूतों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद शर्मा, उपाध्यक्ष पिंकू सिंह, कोषाध्यक्ष पवन खंडेलवाल, मीठालाल मीणा, मनीष मीणा, दीपक शर्मा, पवन जैन, मनीष शर्मा, पवन खंडेलवाल एवं चंचल जैन मौजूद रहे।