स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुबह 8 बजे होगा ध्वजारोहण 

जयपुर, 14 अगस्त 2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ 15 अगस्त को प्रातः 8:00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं बड़ी चौपड़ पर प्रात: 7.15 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने बताया कि ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया जाएगा और मिठाई वितरित की जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे। पारीक ने बताया कि भाजपा इस बार हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। अभियान के तहत प्रदेशभर में तिरंगा रैली निकाली जा रही है और भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर राष्ट्र की एकता और सम्प्रभूता को बनाए रखने के लिए तिरंगा वितरित किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *